किसानों के लिए समर्पित "भूपेश सरकार" - लक्ष्मीकांता साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय का हृदय से प्रसन्नता व आभार व्यक्त करते श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक कुरूद ने कहा की यह दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षर में लिखा जायेगा। जब से 2018 में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार आई है तब से जनता के हित में जो निर्णय लिया है वह अपने आप में ऐतिहासिक है।

किसानों के खून पसीने की कढ़ी मेहनत के बारे में यदि किसी ने सोचा है तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की सरकार ने चाहे वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के 10वर्ष के यूपीए की सरकार में धान के समर्थन मूल्य में भारी बढ़ोतरी का सिलसिला आज कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार में अपने चरम पर है। पूरे प्रदेश में चारो ओर खुशी का माहौल है। आज इस निर्णय ने पूरे प्रदेश के जनमानस में राजनिति से ऊपर एक नई सोच पैदा कर दी है। इसलिए प्रत्येक राजनीतिक विचारधारा के लोग इस निर्णय का स्वागत करते अपने आपको जुड़ाव महसूस कर रहे। यही मुख्या का धर्म है जिसे हम सबके मुख्यमंत्री ने संपूर्णता प्रदान की।

हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेट मुलाकात कार्यक्रम जन जन की भावना ओ से जुड़ने की उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति ही है जहां किसान भाइयों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल में धान खरीदी की पुरजोर मांग रखी थी । किसान भाइयों की मांग को आज पूरा कर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में हलचल पैदा कर दी। चूंकि छत्तीसगढ़ में धान का औसत उत्पादन 20 क्विंटल है व उसे पूरा खरीदी करना। किसान भाइयों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। इन पांच वर्षो में पच्चीस सौ में धान खरीद किसान भाइयों की जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है । अब 20 क्विंटल व 2800 रुपए में धान खरीदी कर उत्साह को दोगुना कर छत्तीसगढ़ धान के कटोरा में खुशहाली, उल्लास, उत्साह रूपी भरोसे से भर दिया है। जिसके लिए हम सब किसान भाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top