बैस कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण व वार्षिक अधिवेशन में पहुँचे विधायक अजय चंद्राकर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत दिवस क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर बैस कुर्मी समाज के नवनिर्मित भवन ग्राम -तुता(माना) के लोकार्पण कार्यक्रम एवम वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे तथा समाजजनों को संबोधित करते कहा कि बिना महिलाओं के समाज का विकास नही हो सकता जिस समाज मे महिलाएं नही वह समाज पिछड़ा हुआ माना जाता है जबकि आधी आबादी महिलाओं की है जो घर के चारदीवारी के अंदर है उसे समाज के प्रगति के लिए बाहर निकलना होगा ।कुर्मी समाज खेती पर निर्भर है अधिकांशतः किसान है जबकि आज केवल खेती से समाज के लोगो की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नही हो सकती अतः व्यापार व्यवसाय कौशल उन्नयन कर तथा छात्रों को आई टी, आई आई टी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करने में प्रोत्साहित करना चाहिए समाज मे रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर कार्य की जरुरत है सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित थे बैस समाज के अध्यक्ष जवाहर बैस ,उपाध्यक्ष गुलजारी बैस सचिव धर्मेंद्र बैस सहसचिव रामकृष्ण बैस तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्रपाल बैस उपाध्यक्ष भानुप्रताप बैस सचिव प्रभात बैस सहसचिव रामकुमार बैस कोषाध्यक्ष देवनंदन बैस सरंक्षक कृष्णकुमार बैस महिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष सरिता बैस सचिव दुर्गा बैस सहसचिव ईश्वरी बैस एवम संतोष बैस मिथलेश बैस नेमी बैस शिव बैस भरत बैस थाने बैस वीरेंद्र बैस खेलन बैस राजकुमार बैस इंद्रकुमार बैस प्रेमलाल बैस मुकेश बैस जीवनलाल बैस थानेश्वर बैस चंद्रकुमार बैस गोविंद बैस कुमार बैस हीराराम बैस सुनील बैस कन्हैयालाल बैस देवनाथ बैस सम्पत बैस एस कुमार बैस नंदकिशोर बैस तीजेंद्र बैस मोहित बैस राज बैस गुड्डा बैस आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top