कुरुद में हिन्दू नववर्ष के आगमन पर निकलेगी बाईक रैली व रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, तैयारी में जुटी आजाद हिंदु युवा मंच की टीम

Pradeep Ganjeer
0

 छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरूद :- आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदुओ के नए वर्ष को इस बार भी धूमधाम से मनाने आजाद हिंदु युवा मंच की टीम ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है।

         मिली जानकारी अनुसार 22 मार्च बुधवार को हिन्दू नववर्ष के आगमन पर शाम 5 बजे आजाद हिन्दू युवा मंच के द्वारा प्राचीन श्रीराम मंदिर से भव्य बाईक रैली निकाली जाएगी।इसी तरह इस बार भी नगर में रामनवमी का पर्व काफी


हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। 30 मार्च को रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिसमें धुमाल व डीजे के मनमोहक धुनों पर विशेष आकर्षण के रूप में रामदरबार मनमोहक रथ ,राउत नाचा व पंथी नृत्य रहेगा। आजाद हिन्दू युवा मंच की टीम ने इसके लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top