जसगीत स्वर सम्राट दुकालू यादव का जगराता, भक्ति जसगीत में झूमेंगे श्रद्धालु

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- श्रद्धालुओं की जबरदस्त मांग, जो पिछले वर्ष किन्ही कारणों से दुकालू यादव जी के माता भक्ती की ज्योति से सराबोर प्रकाश में पुण्य स्नान नहीं कर पाए थे, ऐसे भक्तों को निराश ना करते हुवे आनंद पवार फैंस ने धरम की तराई धमतरी में धर्म अध्यात्म और शिक्षा की डोरी की बाती बनकर सेवा प्रदान कर धमतरी के विकास की अनगिनत गाथा लिखने वाले मां विंध्यवासिनी बिलाई माता मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अविभाजित मध्यप्रद्रेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व श्री भोपाल राव जी पवार की पुण्यतिथि पर पुनः छत्तीसगढ़ जसगीत स्वर सम्राट श्री दुकालू यादव जी की जगराता प्रस्तुति का आयोजन किया गया है। 

ताकि इनके प्रसिद्ध गीत धमतरी के बिलाई माता कैसे करो तोर बखान वो, मोर गांव के शीतला दाई तोला बंदौ वो, अंगार मोती मोर दाई जैसे स्थान देवियों ग्राम देवियों की भक्ति गीत के माध्यम से शक्ति की आराधना पर्व नवरात्र में तप संयम साधना करने वाले श्रद्धालुजन एकता भाईचारा और सामूहिक प्रयास के आधार धमतरी के समुचित चहुमुखी विकास विस्तार को उच्च आयाम प्रदान कर अनवरत सेवा का आर्शीवाद माता से प्राप्त करें। कार्यकम एकलव्य खेल मैदान गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में 27 मार्च रात्रि 8 बजे प्रारंभ होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top