कांग्रेस जिले में बनाएगी 10वक्ताओं की टीम....प्रदेश प्रवक्ता लेंगे वक्ताओं की 29अप्रैल को राजीव भवन में साक्षात्कार

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव से पहले धमतरी जिले में वक्ताओं की टीम तैयार कर रही है यह वक्ता चुनाव के दौरान भाषण, सभा, सम्मेलन और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की रीति-नीति और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे वहीं केंद्र सरकार की खामिया भी खिलाएंगे वक्ताओं का चयन साक्षात्कार के जरिए होगा।

जिसके लिए 29अप्रैल 2023दिन शनिवार को समय प्रातः 11:00, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन धमतरी में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणि वैष्णव व प्रदेश कांग्रेस मीडिया समन्वयक सत्य प्रकाश सिंह वक्ताओं का चयन करेंगे। जिस पर जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top