ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग अभनपुर की रायपुर प्रतिभावान छात्रा किरण वर्मा एसजी पीजीआई एयर 610अस्पताल लखनऊ में चयन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप रायपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग अभनपुर रायपुर छत्तीसगढ़ की छात्रा कुमारी किरण वर्मा एसजी पीजीआई एयर 610अस्पताल लखनऊ में चयन हुआ है किरण प्रारंभ से ही होनहार छात्रा रही है। किरण वर्मा श्री महेश वर्मा एवं भारती वर्मा की पुत्री है । सेवा भाव से ओतप्रोत और सरल सहज स्वभाव की किरण आज अपने नाम की तरह अपने माता-पिता और ग्रेसियस कालेज का नाम रोशन कर रही है। ग्रेसियस परिवार काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है जैसे की विदित है कि ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग पूरे छत्तीसगढ़ में आकर्षण का केंद्र है ग्रेसियस कॉलेज अपने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में प्रेरित करता है पूरी व्यवस्था देता है और विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध है।

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है । किरण वर्मा के चयन से हर तरफ खुशहाली का माहौल है ग्रेसियस परिवार के संचालक डॉ आशुतोष शुक्ला ने हर्ष जाहिर करते हुए किरण को बधाई शुभकामनाओ के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही सह-संचालक श्रीमती भारती शुक्ला, डॉ.अनुराग जैन, राजीव शर्मा, राहुल यादव, हेमंत साहू, श्रीमती अपेक्षा पांडे प्राचार्य, गीतांजलि, सुजाता विनीत, डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ एवं ग्रेसियस परिवार ने कुमारी किरण वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top