अम्बेडकर जी ने सविंधान को जनहित में किया तैयार - रमेश सिन्हा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सविंधान निर्माता भीमराम अंबेडकर जी ने जनहित में संविधान निर्माण करते हुए इसे जनहित व लोकहितकारी बनाया। शिक्षा, समानता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने जनता के तहत इसकी नींव रखी।काँग्रेस भवन कुरुद में आयोजित अम्बेडकर जयंती पर सम्बोधित करते हुए जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश सिन्हा ने उक्त बातें कही। शुक्रवार को स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर साहब जी की 132वीं जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद भवन में समानता दिवस के रूप में श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई।

        इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए जिला विधि विभाग धमतरी अध्यक्ष (ग्रामीण) रमेश सिन्हा ने आज के परिपेक्ष में भारतीय संविधान की उपयोगिता एवं भारतीय संविधान में अपने राजनीतिक लाभ के लिया सत्तारूढ़ भाजपा शासन द्वारा छेड़छाड़ किए जाने तथा संविधान की रक्षा के लिए सभी को एक जुट होकर विरोध करने का आवाह्न किया। 

           मंच में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य  पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश्वर साहू, जिला सचिव घनश्याम चंद्राकर ने भी संबोधित किया।आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष सुमन साहू ने किया।

           इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य संतोष प्रजापति, तारेंद्र साहू, जितेंद्र जोशी, उत्तम साहू (पार्षद), तुलसीराम साहू, पंकज जोशी, मनोज राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री कृष्णकुमार साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर बाबा साहेब को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top