मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश सिन्हा ने की सौजन्य भेंट

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- आज कुरुद विधानसभा दौरे पर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पधारें। कुरुद के विश्राम गृह में उनका जब आगमन होते ही भारी संख्या में समस्त कांग्रेसजन उनसे भेंट करने पहुंचे।

        इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के सौजन्य से धमतरी जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश सिन्हा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें अपना परिचय देते हुए अपने कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी।

तदुपरांत श्री सिन्हा ने कहा कि आज प्रदेश में विकास की गंगा माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रयास से बह रही है। प्रदेश का हर वर्ग आज खुशहाल है। जनहितकारी योजनाओं से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनो को नया आयाम मिल रहा है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आगे भी उनके नेतृत्व में विकास कार्य जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top