शंकरदाह में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- ग्राम शंकरदाह में बजरंग दल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 7 दिवसीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्याथिति एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन उपस्थित हुए।

      राजा देवांगन ने कहा निरंतर ऐसे आयोजन से युवाओं को नया मंच मिलता है और आत्मविश्वास बढ़ता है और ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर नया आयाम लिखते है सरकार भी निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना नजर बनाया हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, भूपेश सरकार द्वारा खेलों के प्रति विशेष महत्वाकांक्षी योजनाओं को खिलाड़ियों और आमजन को संबोधित कर योजनाओं के महत्व के बारे में संबोधित कर बताया।

वही बतौर विशेष अतिथि एनएसयूआई प्रदेश सचिव पारसमणी साहू और एनएसयूआई ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नोमेश सिन्हा ने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

        इस दौरान चितेन्द्र साहू, तेजप्रताप साहू, उमेश साहू, हिमांशु साहू, नरेंद्र साहू सरपंच शंकरदाह, आयोजन समिति के पधाधिकारी एवं पदाधिकारी लेखराम साहू, डुमेश साहू,अमित साहू, वीरेंद्र ध्रुव, केवल साहू, जय कुंजाम, इंदर साहू समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top