मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरण गायत्री परिवार का मूल मंत्र है — कविता योगेश बाबर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- युग निर्माण योजना के तहत गायत्री शक्तिपीठ परिवार ढीमरटिकुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुर में तीन दिवसीय गायत्री परिवार के तत्वाधान में यज्ञ, पुसवन संस्कार ,गर्भ संस्कार ,मुंडन संस्कार एवं सत्संग सभा का आयोजन आयोजित किया गया आयोजन के अंतिम दिवस क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एवं वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर समिति के आमंत्रण पर कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप अपनी उपस्थिति प्रदान की संस्था के सदस्यों द्वारा श्रीमती बाबर का स्वागत सत्कार किया गया युग निर्माण योजना के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के तैल चित्र एवं गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रीमती बाबर ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात् सभा को संबोधित करते हुए श्री मति बाबर ने कहा कि हिंदू धर्म सुधार आंदोलन की दिशा में सर्व प्रथम गायत्री परिवार ने ही प्रयास शुरू किया था इसकी स्थापना पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा सन १९५८ में मथुरा से प्रारंभ की गई थी उनका मूल उद्देश्य व्यक्ति परिवार एवं समाज की ऐसी अभिनव रचना करना जिसमें मानवीय आदर्शों का अनुकरण करते हुए सब लोग प्रगति समृद्धि शांति के मार्ग पर अग्रसर हो एवं मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो एवं ऐसा वातावरण जनमानस के बीच पैदा करना आचार्य जी का मूल उद्देश्य था आचार्यजी द्वारा स्थापित हिंदू सुधार आन्दोलन हेतु इस संस्था का मूल उद्देश्य विचार क्रांति अभियान चलाने एवं जन मानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना ही मूल उद्देश्य था उनके पश्चात उनके परिवार जनों द्वारा उनके उद्देश्य को लेकर उनके बताए हुए मार्ग पर चल रही है।

इसका उद्देश्य समस्त भारत में इसके करोड़ों अनुयायी उनके विचारों को जनमानस में फैलाने का कार्य कर रहे हैं आप लोगों के द्वारा इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम देवपुर में जो यह आयोजन किया गया है जो कि बहोत ही सराहनीय एवं समाज सुधार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण क़दम है जो आगे चलकर हिंदू राष्ट्र की स्थापना में अपना अमूल्य योगदान इस संस्था का नितांत ही माना जावेगा कार्यक्रम के इस अवसर पर डोंगेश्वर धाम समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ श्री रामकुमार कौशल पूर्व जनपद अध्यक्ष बिसहत राम साहू देवपुर के सरपंच चेतन यदु उप सरपंच पन्नालाल साहू एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top