छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छ ग माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 की परिणाम ...
कुरूद:- छ ग माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023 की परिणाम में सनराईज मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल कुरूद का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। जिसमें कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम 99% एवं कक्षा 12वी का परीक्षा परिणाम 100% है। कक्षा 10वी में मानसी ध्रुवंसी प्रथम, देविका निर्मलकर द्वितीय, तारिणी निर्मलकर तृतीय तथा कक्षा 12वीं में गजेन्द्र कुमार साहू प्रथम, वामेन्द्र चन्द्राकार द्वितीय, नोबल चन्द्राकार तृतीय स्थान प्राप्त किए है।
सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक सुचित कुमार बागे सचिव सत्यभामा बागे ने उचित पुरूस्कार देने की घोषणा की तथा सभी सफलता प्राप्त किए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। सबको बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया। संस्था के प्राचार्य आर एन साहू ने सभी सफलतम प्राप्त किए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई तथा भविष्य में ऐसे ही स्थान प्राप्त करते रहने की बात कही। उक्त जानकारी एन. डी. चन्द्राकार जी ने दी।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709


No comments