छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने विगत 4 सालों से अपनी वेतन विसंगति के निदान के लिए समय समय पर आंदोलन करते आये है। किंतु समस्या आज पर्यंत यथावत बनी हुई है। जिस समस्या से पीड़ित होकर सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के गठन हुआ वे आज वर्तमान में अपनी एक सूत्रीय मांग "प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करने "उनके द्वारा" अंतिम बार गुरुजी करे गुहार,विधायक के द्वार" के अनुक्रम में मुख्यमंत्री तक आवाज पहुचाने स्थानीय विधायक माननीय अजय चंद्राकर जी को ज्ञापन सौपने उनके कार्यालय कुरुद पहुँचे। विदित हो कि विधायक महोदय अभी रायपुर प्रवास पर है जिनसे ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश राम साहू द्वारा दूरभाष से चर्चा कर ज्ञापन की विषयवस्तु के सम्बंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री तक बात पहुचाने का आग्रह किया।
जिस पर महोदय के द्वारा बताया गया कि कांग्रेस सरकार ने अब तक सहायक शिक्षकों के एक भी मसले का निदान नहीं किया है, और वेतन विसंगति की बात उनके द्वारा स्वयं सदन में उठाया गया है फिर भी आपके आग्रह को स्वीकार करते हुए हम आपकी समस्या निदान का भरसक प्रयास करेंगे।तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके निज सहायक श्री जी एस कामड़े जी को ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश राम साहू, प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चंद्राकर, जिलाध्यक्ष दौलत ध्रुव, ब्लॉक सहसचिव शंकरदास मानिकपुरी,जोन उपाध्यक्ष रामनारायण साहू, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा कन्नौजे व वरिष्ठ महिला कार्यकारणी सदस्य श्रीमती विनीता साहू सहित शिक्षक गण उपस्थित हुए।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें. 9425230709


