जुआरियों का अड्डा बना कुरूद, दूसरे जिले से पहुंचे रहे जुआरी, मौन साधे पुलिस

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी। कुरूद ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ खेलने और ख़िलवाने वाले सूदखोरों की गतिविधियां तेज है। जहां पर जुआरी जुए में रकम हारने के बाद तुरंत अधिक ब्याज पर राशि लेते हैं और फिर दांव लगाते हैं। ब्याज के इस धंधे में सूद खोर तो मालामाल हो रहे हैं, लेकिन ब्याज पर पैसे लेने वाले बर्बाद हो रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नवापारा का रहने वाला व्यक्ति पिछले दो साल से धमतरी के करेली थाना के ग्राम बुडेनी, नवागांव, भेंडरी और बिरेझर थाना के ग्राम दर्रा, धूमा, करगा, गणेशपुर, पटेवा, कोड़ापार में घूम घूम के जुआ का संचालन कर रहा है। इन गांवों में गरियाबंद जिले से जुआरियों के सरदार रोज हजारों-लाखों रुपए के जुआं का फड़ सजवा रहे हैं। यहां सुबह से शाम तक खेत-खार में जुआ चलता है राजिम नवापारा से जुआरी आकर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top