समर आर्ट कलास में सीखी भगवान श्री गणेश जी के रूप में सृजन की कला

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- शिक्षक मुकेश कश्यप के प्रेरणादाई मार्गदर्शन में किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में जारी समर आर्ट क्लास के 19 वें दिन बच्चों को प्रथम पूज्य देवो के देव भगवान श्री गणेश जी के निर्माण की कला सिखाई गई।

        शिक्षक मुकेश कश्यप ने बच्चों को बताया कि सिद्धि विनायक गजानन स्वामी जी देवताओं में प्रथम पूजे जाते है।उन्हें हम किसी भी आकार में ढाल सकते है।

इसका सबसे महत्वपूर्ण पहलू है उनका सूंड। तदुपरांत मार्गदर्शक शिक्षक मुकेश कश्यप ने बच्चों को फल ,पत्तों, फूलों,चांवल सहित विभिन्न तत्वों से गौरी के लाला गणराज के रूप सृजन की कला सिखाई। सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा को आयाम देते हुए गणपति महाराज की मनमोहक आकृति का सृजन किया। ततपश्चात सभी स्वरूप को एक साथ रखकर उनकी पूजा-अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया।

समर आर्ट क्लास में आज इस अनोखे आयोजन से गणपति उत्सव जैसा माहौल रहा।इस दौरान विद्या किरण शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोविंद मगर,प्राचार्य अंकिता सिंहब,रानी पवार आदि उपस्थित थे। सभी ने एक साथ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए वातावरण में भक्ति व आस्था का संगम ला दिया।
इस प्रकार प्रतिदिन समर आर्ट क्लास में अलग-अलग आर्ट गतिविधियों के द्वारा प्रशिक्षक मुकेश कश्यप नगर के सभी स्कूलों के बच्चों को एक साथ जोड़कर उनकी कला को नित नया आयाम दे रहे है, जिसकी सराहना नगर के गणमान्य जन, शिक्षक गण ,पालक गण व विद्यार्थी वर्ग कर रहें है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top