Raipur news: छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की हड़ताल स्थगित, कका है तो भरोसा है ‘काम पर लौटेंगे सचिव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने हड़ताल खत्म कराने की पहल की शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से पंचायत सचिव हड़ताल पर थे। छत्तीसगढ़ के 146 ब्लॉकों में यह आंदोलन चल रहा था। जिसे आज सीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रदेशभर में पंचायत सचिवों ने अपनी एक ‌सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद कर दिया था। वहीं इनके समर्थन में सरपंच संघ भी उतर गए थे, सरपंच संघ ने हड़ताली पर जाकर मांग को जायज बताया था। एक सूत्रीय मांग पंचायत सचिवों को परिवीक्षा अवधि बाद शासकीयकरण करने को लेकर हड़ताल पर थे, जिससे कामकाज में काफी प्रभाव पड़ा है।

प्रदेश में 16मार्च से पंचायत सचिवों की कामबंद हड़ताल से पंचायतों में होने वाले दैनिक कार्य ठप्प हो गए थे जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा हाव में होने वाले निर्माण कार्य भी अधर में लटक गए थे। पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदनों की संख्या काफी बढ़ गई लेकिन उनके आवेदनों पर कार्यवाही नहीं होने से लंबित आवेदन की संख्या भी जयादा हो गई है। अब पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्त होने से लंबित आवेदनों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू होगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top