छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 की तैयारी हेतु कुरूद विधानसभा समन्वयक राजू साहू ने राजीव युवा मितान क्लब की ली बैठक

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरूद:- छत्तीसगढ़ सरकार की छत्तीसगढ़ की समाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद को आगे बड़ाने के उद्देश्य को गठित राजीव युवा मितान क्लब की विधानसभा स्तरीय बैठक कुरूद विधनसभा समन्वयक राजू साहू ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल अयोजन हेतु ग्रामीण राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई जिसमे विभिन्न ग्रामपंचायतो के पदाधिकारी सम्मिलित हुए जिन्होंने अयोजन में आने वाली समस्याओं को रखकर उनके सुझाव वा समाधान हेतु दिशा निर्देश प्राप्त किया छत्तीसगढ़ सरकार राजीव युवा मितान क्लब को प्रति तिमाही 25000 रुपए देने का एलान करती है लेकिन कई मितान क्लब पहले के किश्त का उपयोग कर नए किश्त भेजी जाती है लेकिन कई क्लब अभी भी पीछे है समय पर राशी का उपयोग कर कार्यों को क्रियान्वित करे , यह योजना गांव में धार्मिक सांस्कृतिक खेलकूद समाजिक समरसता को बड़ावा देने के लिए है ना की कार्यक्रम कर मनोरंजन करने की इसका मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति, सभ्यता, तीज त्यौहार, खेलकूद का संरक्षण करना है ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने मितान साथीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा जीवन का अभिन्न अंग जिसमें हम खेले कूदे तीज त्यौहार जो हमारा विशेष हुआ करता था उसको फिर से उसी भाव के साथ जोड़ने का नाम राजीव युवा मितान क्लब है सभी युवा साथी इसमें भागीदार बने, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद अध्यक्ष ने कहा यह योजना युवाओं में समाजिक धार्मिक सांस्कृतिक खेलकूद व्यक्तिव विकास के लिए बहुत ही अच्छा माध्यम है इस अवसर पर नप उपध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, पार्षद सभापति मनीष साहू, प्रभारी महामंत्री होमेंद्र साहू, वीरेंद्र साहु,गैंदलाल साहू, बीरबल मानिकपुरी, श्यामू साहू, खिलेंद्र साहू, विनोद, उमेश साहू, अजय साहू, रविंद्र सेन, सहित विधानसभाके राजीव युवा मितान क्लब के साथी अधीक संख्या में उपस्थित रहे पुखराज साहू, तुकेश साहू ने इस अयोजन हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया संचालन तुकेश साहू ने किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top