भैसमुण्डी में नि:शुल्क सायकल व पुस्तक वितरण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- हाई स्कूल भैसमुण्डी में शाला प्रवेश उत्सव के साथ ही नि:शुल्क साइकिल, पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रखा गया । मुख्य अतिथि जानसिंग यादव जनपद उपाध्यक्ष कुरूद ने बच्चों का गुलाल एवं मुंह मीठा किया गया। पात्र छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती सायकल के साथ ही छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।जानसिंग यादव ने बच्चों को कहा कि स्कूल में पढ़ाई लिखाई के साथ प्रतिदिन सुबह - शाम अपने घर पर अध्ययन करने पढ़ाई लिखाई कर अपने माता पिता और गांव के भी नाम रोशन करने को कहा इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष डॉ गजेन्द्र कुमार साहू, सदस्य देवलाल साहू, प्राचार्य डी एल सेन, व्याख्याता लोकपाल साहू, रामकुमार टांडे, श्रीमती पुर्णिमा लहरे, देवनारायण निषाद तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top