Kurud news: डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर पंचायत कुरूद के विभिन्न वार्डो के हितग्राहियों को आज डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डो के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण मनीषा तिवारी ,कृष्ण सोनी, दिलीप सोनी एवं अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया।

      पार्षद एवं सभापति मनीष साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना चलाई जा रहीं हैं राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 500000रु तक का निशुल्क इलाज अस्पतालों में उपलब्ध है।

जीवनदीप स्वास्थ समिति सदस्य संतोष प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर एवं अन्य दुर्लभ बीमारियां होने पर योजना के नियमानुसार 20 लाख तक का निशुल्क उपचार है। इस अवसर पर सिविल अस्पताल कुरूद के खंड चिकित्सा अधिकारी यूएस नवरत्न ,जसवंत साहू ,दंत चिकित्सा अधिकारी पिकेश साहु आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top