किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में शोकसभा आयोजित कर दुर्घटना में मृत शिक्षक आरसी साहू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में शिक्षक स्व.रामचंद्र साहू (आरसी साहू) के आकस्मिक निधन पर किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान दिवगंत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें शत-शत नमन किया गया।

विद्या किरण शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोविंद मगर ने स्व.आरसी साहू के आकस्मिक निधन को क्षेत्र व शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय छति बताया।श्री मगर ने कहा कि स्व.रामचंद्र साहू वर्तमान में भले ही शासकीय विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे परन्तु पूर्व में हमारे विद्यालय में लगभग 8 वर्षो तक सेवा देकर रसायन विषय के उत्कृष्ट शिक्षक रुप में क्षेत्र में अपनी एक विशेष ख्याति बनाई थी।आज वे हमारे बीच नही है।मैं उनकी आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से कामना करता हु व शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

      इस दौरान वनिता मगर , सचिव गोपाल मगर ,प्राचार्य अंकिता सिंह ,आरके खरे ,तीरथ दीवान ,भगवान दास जोशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक स्टाफ व विद्याथीगण ने भी स्व. रामचंद्र साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top