छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
यशवंत गंजीर कुरुद:- संजय नगर वार्ड क्रमांक 14 में लोगो के सडक, बिजली, पानी जैसे मुलभूत सुविधाये उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हूये लगभग 09 लाख रूपये की लागत से मोहित साहू के घर से रमेश वर्मा के घर तक सी सी रोड निर्माण कार्य एवं वीर सावरकर उद्यान में जीर्णोद्धार, विद्युतीयकरण, सजावट हेतु 61लाख रूपये के लागत का भूमिपूजन उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड प्रमोद साहू,सभापति डुमेश साहू, सभापति रोशन जागडे,पार्षद देवव्रत साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल के द्रारा किया गया।
भूमिपूजन के अवसर पर उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद श्रीमती साहू ने कहा कि धीरे धीरे नागरिकों की समस्त मुलभुत सुविधाये एवं विकास हेतु संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। नागरिको के समस्त समस्याओं का निराकरण किया जावेगा। सभापति मनीष साहू ने वार्ड वासियों को निर्माण कार्य के सुविधा विस्तार हेतु बधाई दिया।
भूमिपूजन के अवसर टुकेश साहू, योगेश साहू,रेखा कमलवंशी , मीना चंद्राकर, मोहित ध्रुव, मनबोधी राम, दीपक खाडे मुख्य नगर पालिका अधिकारी, राजा चंद्राकर, नवीन चंद्राकर एवं वार्ड वासी तथा नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।


