मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने कुरूद विधानसभा से पेश की दावेदारी

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज              

कुरुद:- कुरुद मंडी उपाध्यक्ष व नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन कुरुद में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा को अपना आवेदन सौपते हुए कुरुद विधानसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

     विदित है कि 2019 नगर पंचायत चुनाव में प्रमोद साहू की प्रेरणा से उनकी धर्मपत्नी ने शानदार जीत हासिल कर एक खास मुकाम हासिल किया था।विगत वर्षों में प्रमोद जी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में लगातार अपनी सेवा देकर पार्टी के प्रति अपनी सक्रियता को बनाए रखे रहे है।आज वे मंडी उपाध्यक्ष के रुप मे सक्रिय सेवा कर अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखे है।इसी तरह जिला बॉडी में वे महामंत्री के पद पर भी सक्रिय होकर सेवा जारी रखे है।उनकी पकड़ कार्यकताओं में जबरदस्त है।

       प्रमोद जी ने बताया कि अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे पूरी निष्ठा के साथ जोर लगाएंगे। वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है।निश्चित ही हम कुरुद में उनके नेतृत्व में इस बार विधानसभा में शानदार जीत हासिल करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top