शिक्षक पालक एवं एसएमसी मीटिंग का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

दुर्ग:- शा.कन्या पू.मा.शा.कुम्हारी मे शिक्षक पालक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग कक्षावार वर्गवार व्यवस्थित किये गए थे जिसमे पालक अपने पाल्यों से सीधे कक्षा में जाकर संपर्क कर रहे थे। वे कक्षा शिक्षक के माध्यम से विद्यर्थियो की उपलब्धियों साथ ही कमियों एवं पाठ्यगत बाधाओं से रूबरू हो रहे थे। आज वर्तमान परिप्रेक्ष्य एवं आगामी समपन्न किये जा सकने वाले गतिविधियों, स्वतन्त्रता दिवस मनाने आदि हेतु SMC बैठक का भी आयोजन शा.क.पू.मा.शा.कुम्हारी मे किया गया।बैठक में अध्य्क्ष श्रीमति पद्मा सेन, सदस्यों- पूर्णिमा सिन्हा, कांति धीमर, श्री फिंगेश्वर साहू आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं भूमिका रही। सम्पुर्ण कार्यक्रम एवं गतिविधियों के सफलतम क्रियनवयन में शालेय स्टाफ से प्रधान पाठक- श्री पारस चंद्राकर, शिक्षक- श्रीमति-(आशा कश्यप, रमा देवांगन, कोमल पटेल), श्री (खिन्नी लाल वर्मा, डोमार यादव, अश्विनी प्रधान, अजय राजपूत) आदि ने सहभागीता सुनिश्चित की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top