लेडिस क्लब द्वारा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- लेडिस क्लब कुरुद द्वारा मंगलभवन कुरुद में नगर पंचायत में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया।इस दौरान सभी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया व उन्हें टिफिन बॉक्स भी प्रदान किया गया।संचालन सचिव ज्योति मगर ने किया।

      कार्यक्रम में क्लब संचालिका प्रतिभा पिल्ले,अध्यक्ष वनिता मगर,सचिव ज्योति मगर आदि ने स्वच्छता के महत्व व सफाई कर्मियों के योगदान पर सम्बोधन दिया।कार्यक्रम में मनोरंजन पूर्ण खेलो का आयोजन हुआ। इस दौरान रुबीना खान ,भारती मानिकपुरी,भारती कश्यप, सरिता देवांगन, करुणा अग्रवाल ,सरोज शर्मा, सरोजिनी नाग, हेमलता अग्रवाल, सीमा कोस्टा व बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top