टेंगना स्कूल के बच्चो ने रैली के माध्यम से मतदान करने लोगों को किया प्रेरित

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला टेंगना के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर एवं मतदाता जागरूकता रैली में गांव भ्रमण कर चौक चौराहों में पोस्ट व बैनर लेकर नारे लगाते हुए समुदाय जनों एवं 18वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने द्वारा मतदान के अधिकार एवं मजबूत लोकतंत्र निर्माण में सहभागी बनने हेतु ग्रामजनों से अपील किऐ।

           इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक ममता प्रजापति, खेमाबाई कश्यप, अमरिता ध्रुव पंच, कमलेश्वरी कश्यप पंच, शांति बाई कश्यप, शारद बाई कश्यप, फगनी साहू, कमितला ध्रुव, अनिता कश्यप, दूलेश्वरी कश्यप शिक्षक मनोज गंजीर, नेकपाल श्रीमाली,गोपाल चंद नाग, तोरण सेन एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top