किरण पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर व सचिव गोपाल मगर ने किया। बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमें महापुरुषों की शहादत को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। तंदउपरांत प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमे देशभक्ति के जज्बे के साथ बच्चों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ वातावरण में देशभक्ति की महक बिखेर दी।इसके उपरांत विद्यालय में भाषण-गीत-कविता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा कौशल की प्रस्तुति दी।मंच संचालन शिक्षक पोषण साहू व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु साहू ने किया।कार्यक्रम में वनिता मगर,प्राचार्य अंकिता सिंह ,आरके खरे सहित शिक्षक स्टॉफ व विद्याथी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top