मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण पर लगा आज से ग्रहण स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा हड़ताल शुरू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के तहत तत्वाधान में दिनांक 21.08 2023 से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिले के समस्त डॉक्टर,स्टाफ नर्स ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सम्मिलित रहेंगे जिसमें पूरे जिले के गांव से लेकर जिला अस्पताल, मातृत्व एवं शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य मैं पूरी तरह स्वास्थ्य सुविधा रहेगी ठप छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन में 12 संगठन के अधिकारी कर्मचारी एक मंच में आकर अपने पांच सूत्री जायज मांगों के लिए एक बैनर तले अपना आवाज बुलंद करेंगे यह आंदोलन अभी पूरे राज्य में अलग-अलग जिला मुख्यालय में आयोजित होगा इसके पूर्व में 11अगस्त को फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसी सांकेतिक धरना प्रदर्शन रायपुर में किया गया था जिसमें स्वास्थ्य विभाग के पदस्थ अलग-अलग कैडर के लगभग 40000 अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए थे।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ फेडरेशन के सभी डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से प्रभावित रहेगी 21अगस्त से होने वाली मिशन इंद्रधनुष पूरी तरह से प्रभावित होगा क्योंकि उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे जिससे मिशन इंद्रधनुष भी फेल हो सकता है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के जिला प्रवक्ता हरिशंकर साहू ने बताया कि कल होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिला अस्पताल मातृत्व एवं शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि यंहा पदस्थ डॉक्टर स्टाफ नर्स एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक इस हड़ताल में सम्मिलित रहेंगे अपनी 5सूत्री मांगों के लिए हड़ताल में जा रहे हैं जिससे होने वाली आम जनता को परेशानी के लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन को खेद है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top