कुरुद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करनें लिया संकल्प

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- संत गुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में प्राचार्य डॉ. डी. के राठौर के मार्गदर्शन,राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंडियन यूथ रेड क्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करतें हुए रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रेणु पाटले नें छात्र -छात्रा ओं को स्वीप की स्थापना एवं उद्देश्यों के विषय में बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कौस्तुभ तिवारी नें कहा कि "मतदान करना केवल हमारा अधिकार ही नहीं है अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी  नैतिक जिम्मेदारी, हमारा नागरिक कर्तव्य भी है।

प्राणीशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिक सुश्री चित्रमणि श्रीमाली नें छात्र -छात्राओं को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेनें एवं अपनें आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करनें की बात कही। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार नें छात्र -छात्राओं को एक वोट का महत्व बताते हुए कहा कि आप अपनें एक वोट से सरकार बना भी सकतें हैं और सरकार गिरा भी सकतें है इसलिए आप अपनें वोट की कीमत समझे आपका वोट बहुमूल्य है। कार्यक्रम के अंत में छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करनें हेतु संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के इन्डियन यूथ रेड क्रॉस सोसायटी प्रभारी हरिराम साहू, वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विक्रमसिंह सहित स्वयंसेवक मोजेश साहू एवं देवसाहू आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top