वर्किंग एवम नॉनवर्किंग मॉडल का प्रदर्शन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

दुर्ग:- शासकीय कन्या. पूर्व.माध्य. शाला कुम्हारी में "Model Exibition आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न विषयों के वर्किंग एवम नॉनवर्किंग मॉडल प्रदर्शन किया गया। इस एक्सि बिशन में हाल ही का अंतराष्ट्रीय हेडलाइंस बना चंद्रयान -3 का लॉन्चिंग एवम लैंडिंग मॉडल तथा कुम्हारी का प्रसिद्ध  बड़े तरिया मॉडल तथा जैविक रूप से कीटनाशक निर्माण आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में "राखी सजाओं व मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। टाटा बिल्ड इंडिया" के तरफ से "कचड़ा प्रबंधन एवम पुनः चक्रण" विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आज के इस विभिन्न आयोजन में अतिथि के रूप में पार्षद  महेश सोनकर, अश्विनी देशलहरे तथा योगेश साहू (TCS) उपस्थित रहे। महेश सोनकर जी के द्वारा बच्चों को उद्बोधन देते कहा गया किसी शासकीय विद्यालय में इस प्रकार के विभिन्न प्रतियोगिताएँ, प्रदर्शनी और गतिविधियाँ आयोजित होना एक मिशाल है तथा मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हुँ कि मुझे इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। अंत में उनके द्वारा सभी बच्चों और शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दिया गया।

इस आयोजन में शा. क. पू.मा. शाला कुम्हारी के प्रधान पाठक श्रीमान पी.एम. चंद्राकर एवम समस्त स्टाफ का पूर्ण समर्पण एवं सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top