केंद्र सरकार के खिलाफ किसान कांग्रेस ने किया धरना, पुतला दहन व ज्ञापन सौंपा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- प्रदेश किसान कांग्रेस के आहवान पर जिला किसान कांग्रेस धमतरी के तत्वाधान में केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधित उपकरणों पर 12 से 28 प्रतिशत तक जी एस टी को निरस्त करने व किसान सम्मान निधि की वापसी के विरोध में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रहास साहू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, पुतला दहन व ज्ञापन सौंपा गया। पुराना बाजार कुरूद में आयोजित धरना में केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुऐ छाया विधायक श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, हेमंत साहू 

जिला पंचायत सदस्य कुसुम लता साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, कुरुद ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश कोसरे, जनपद पंचायत सभापति मगरलोड गिरीश साहू, संतोष साहू ने केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते कहा किसान अन्नदाता भगवान है। किसान की बदौलत हमारी सांसे है। किसान है तो सारा जहां है। कृषि संबंधित उपकरणों पर भारी भरकम जी. एस. टी. लगाना व खाद्य पदार्थो में टैक्स किसानों के साथ अन्याय व धोखा है। केंद्र की मोदी सरकार की इस गलत नीति का हम पुरजोर विरोध करते है।

केंद्र के द्वारा किसानों के सम्मान निधि की वापसी को मेहनत कस किसान भाइयों का अपमान बताया। जिससे मोदी जी का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। मोदी सरकार को अब तक की सबसे बड़ा किसान विरोधी सरकार किसानों के साथ छलावा व अपमान कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने भूपेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हमारी राज्य सरकार ने किसानों के हित में कर्जा माफी, समर्थन मूल्य, वनोपज की मूल्यों में बढ़ोतरी, भुमि हीन किसानों को राहत, सहित अनेक योजनाएं बनाई।मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस वक्ता रमेश पांडे व आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस चंद्रहास साहू अध ने किया। धरना प्रदर्शन के बाद पुराना बाजार में केंद्र सरकार का पुतला दहन व जमकर नारेबाजी किया गया व तहसीलदार मनोज भरतद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, जिला प. सदस्य सुमन साहू, जनपद उपाधक्ष जानसिंह यादव, विधान सभा कुरूद किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साहू, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गण कुरूद लिकेश साहू, भखारा वीरेंद्र साहू, मगरलोड दानी पाल, राजू साहू, महेंद्र साहू,उत्तम साहू,मनोज अग्रवाल, डुमेश साहू, योगेश चंद्राकर, होमेंद्र साहू, तोषण साहू, रोशन चन्द्राकर, रुद्रनाथ साहू,नवदीप साहू, इंद्रजीत दिग्वा ,तुकेश साहू, भारत भूषण साहू,उत्तम साहू, भूपेंद्र साहू, योगेश साहू, रूपसिंह साहू, टूकेश साहू, टोमन साहू, जगदीश साहू, नवदीप साहू, पेखन साहू,तुलसी साहू सहित किसान कांग्रेस के साथीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top