कल से शिक्षको की अनिश्चितकालीन हड़ताल....बच्चो की पढ़ाई जिम्मेदार कौन?

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- वेतन विसंगति को लेकर शिक्षक एलबी संवर्ग हुए लामबंद पांच वर्ष से अधिक समय तक आंदोलन करने के बाद भी शासन द्वारा शिक्षक एलबी संवर्ग के वेतन विसंगति को दूर नही करने के कारण प्रदेश के शिक्षक एलबी संवर्ग 10अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश के एक लाख 9हजार सहायक शिक्षक 2018 से वेतन विसंगति दूर करने हेतु आंदोलन रत है। वर्तमान सरकार इसी वादे के साथ सत्ता में आई थी कि हमारी सरकार आती है तो प्रथम वर्ष में ही सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति दूर किया जाएगा।

लेकिन आज सरकार के साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी सहायक शिक्षक का वेतन विसंगति दूर नहीं हो पाया है जिससे शिक्षक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। आखिर कर फिर से हड़ताल करने को मजबूर हो रहे हैं जिससे जिले के कई शाला में ताला बंद हो सकता है। दौलत ध्रुव जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन धमतरी

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top