प्रतीक साहू ने कांग्रेस समर्थकों के साथ कुरूद विधानसभा से पेश की विधायक की दावेदारी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी विधानसभा के उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन 17से 22अगस्त तक ब्लाक अध्यक्ष के माध्यम से लिया जा रहा है। जिसके तहत कुरुद के युवा नेता कांग्रेस प्रतीक साहू वार्ड नंबर 07से अपने और कांग्रेस के सभी समर्थकों के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा को अपना आवेदन पेश किया और प्रतीक साहू ने बताया कि सन् 1984में माननीय प्रेमलाल साहू पूर्व मध्यप्रदेश में वरिष्ट कांग्रेस नेता के रूप में कुरूद विधानसभा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर नियुक्त रहे साथ ही सरकारी विपणन एवं प्रक्रिया संस्था कुरूद के भी अध्यक्ष पद पर रहे और साहू समाज के जिला स्तर के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे चुके है। इनके पोते प्रतीक साहू ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विधायक पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत किया है।  

साहू ने भोरोसा दिलाया है कि कुरूद विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से जनता खुश हैं, अब की बार फिर से जनता कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। कुरुद में सभी नेताओं ने संकल्प शिविर में यह प्रण लिया है कि उम्मीद वार जिसे भी पार्टी तय करेगी सभी मिलकर कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top