तत्वदर्शी संत के बिना पवित्र शास्त्रों के गूढ़ रहस्यों को समझना असंभव - संत रामपाल जी

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- ना जाने कितने युगों के बीत जाने पर भी हमें उस अनमोल रहस्य का पता नहीं चल पाया जो प्रत्येक मानव के लिए जानना अति आवश्यक था। आखिर मनुष्य इस काल के जाल में कैसे उलझा ये संपूर्ण भेद पूर्ण सतगुरु ही इस धरती पर आकर सही सही बताते हैं। 

आज काली मंदिर कुरुद में संत रामपाल जी महाराज जी ने सत्संग के माध्यम से उपरोक्त सृष्टि रचना का रहस्य उजागर किया। उन्होंने बताया कि हमारे वेद, शास्त्र, कबीर सागर में सृष्टि रचना का संपूर्ण प्रमाण हैं कि इस संसार की रचना पूर्णब्रह्म कबीर साहेब जी ने रची है। वास्तविक अविनाशी परमात्मा कविर्देव (कबीर साहेब ) है इसके प्रमाण LED टीवी के माध्यम से दिखाए।

सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग प्रवचनों का लाभ उठाया व संत रामपाल जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमारी आध्यात्मिक क्षेत्र की सारी शंकाओं का समाधान करके हमे अपने लक्ष्य का ज्ञान कराया।

और संत रामपाल जी महाराज के 73वें अवतरण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम बेतुल ( मध्यप्रदेश ) में 6, 7व 8 सितंबर को संत रामपाल जी महाराज के अवतरण दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमें पूरा विश्व आमंत्रित है इस समागम में अखंड पाठ, विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर, दहेज मुक्त विवाह, आध्यात्मिक प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसकी जानकारी खेमचंद दास, हरीश साहू, कामता साहू, मुकेश साहू, लुकेश साहू द्वारा मिला।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top