केसीपीएस कुरुद में बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने लगा शिविर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- जिले में आयुष्मान कार्ड को शत-प्रतिशत बनाने के उद्देश्य को सफल बनाने नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में छात्र-छात्राओं का आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाया गया।

       जिला शिक्षा विभाग से मिले आदेश का पालन करते हुए बच्चों को राशनकार्ड में नाम जुड़वाने , आधार अपडेट करवाने के साथ जिन बच्चों का आयुष्मान कार्ड नही बना है उसका आवश्यक डॉकयुमेंट मंगाया गया था।जिसके तहत इस कार्य को सम्पन्न कराने में बच्चों व पालकों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

       हिंदी व्याख्याता मुकेश कश्यप ने बच्चों को आयुष्मान कार्ड के महत्व का वर्णन कर इसे बनवाने के लिए कक्षा में अवगत करा दिया था। तदुपरांत प्राचार्य के. मन्जिता ठाकुर के मार्गदर्शन में लगे इस शिविर में बच्चों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए इसमें सहयोग किया।शिविर को सफल बनाने में परीक्षा प्रभारी गौरव काडे,सहायक ग्रेड दुर्गेश साहू व डोमन सिन्हा का योगदान रहा। यह जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top