नयापारा राजिम: राज कहार भोई समाज द्वारा कांवरियों के लिए स्वल्पाहार का आयोजन, भोलेबाबा के सुमधुर भजनों से उमड़ी आस्था

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीदगढ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप राजिम:- स्थानीय पं. श्यामाचरण शुक्ला चौक में राजिम के नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेन्द्र सोनकर, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत, राजिम पार्षद पुष्पा गोस्वामी, छग कहार भोई समाज के प्रदेश अध्यक्ष भुवन अवसरिया, नवापारा राजिम राज अध्यक्ष विक्रम धुम्रकेतु, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप ने भगवान भोलेनाथ एवं माता परमेश्वरी के छायाचित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात शिवभक्तों व कांवरियों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेन्द्र सोनकर ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी इस समाज व्दारा कांवरियों एवं शिवभक्तों के लिए अच्छा आयोजन किया गया है।

इस तरह का आयोजन प्रत्येक समाज को करना चाहिए, पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत ने कहा कि कहार भोई समाज का यह आयोजन वास्तव में काबिले तारीफ है इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू ने भी संबोधित करते हुए समाज के कार्यों की सराहना की. समाज की ओर से सभी अतिथियों का फूलमाला एवं गमछा से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आकाश राजपूत, पार्षद अरविंद यदु, बलराम यादव यादव समाज अध्यक्ष, सुनील शर्मा, परदेशीराम साहू, दयालू गाड़ा, महासभा के महासचिव पुष्कर कहार, कोषाध्यक्ष गणेश गोहिल, नवापारा राजिम राज के कोषाध्यक्ष अजय कश्यप, मुकेश अवसरिया, विजय कश्यप, कमलेश कहार, खिलावन घेवरिया, अमित अवसरिया, घनश्याम सैनिक, दीपक कहार, दुर्गेश सैनिक,राकेश यमराज, संतोष घेवरिया, जोहन घेवरिया कनसिंघी, नवीन चमन, गोलू, राजू यमराज, खिलावन धुम्रकेतु, नीतेश कश्यप, कुमार नाग, बिसौहा मांछल, राजेश कश्यप, मनीष धुम्रकेतु, राजेश धुम्रकेतु, राजकुमार अवसरिया, बेमचा के तरूण कहार, रायपुर से कान्हा कौशिक, राजेन्द्र औसर, नागेन्द्र नायक, सतीश चौधरी, दुर्ग से हेमंत बनवासी सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन गोविंद कहार ने किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top