शासकीय कॉलेज में एनएसयूआई द्वारा पार्टी प्रचार करने पर भाजयुमो ने दर्ज किया विरोध

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद -: स्थानीय महाविद्यालय में युवाओं की सदस्यता को लेकर राजनीति इस वक्त तेज़ है,इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई पर शासकीय परिसर में घुस एनएसयूआई के प्रचार करने का विरोध दर्ज किया है, विदित हो कि बीते दिनों संत गुरु घासीदास महाविद्यालय परिसर में एनएसयूआई द्वारा प्रथम बार वोट करने वालों को माय फर्स्ट वोट फ़ॉर भूपेश बघेल के नाम का कैंपेन चलाया जा रहा था,जिसका विरोध दर्ज किया करते शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंच कर प्राचार्य से शिकायत की एवं परिसर के बाहर निजी महाविद्यालय (कांग्रेस कुरुद) के नाम का पोस्टर चस्पा किया। वहीं भाजयुमो जिला मंत्री जिज्ञासा सिन्हा ने कहा एनएसयूआई द्वारा खुलेआम वोट बैंक की राजनीति करना निंदनीय है,शासकीय परिसर की गरिमा होती है जिसकी इनको कोई परवाह नहीं और उस परिसर में घुस कर युवाओं को जबरदस्ती माय वोट फ़ॉर भूपेश कैंपेन से जोड़ना युवाओं के साथ अन्याय है, कांग्रेस अपनी युवा सेना को यह बताए कि शासकीय कालेज में घुस कर दादागिरी बंद करे,वहीं हमने प्रचार्य से भी इन गतिविधियों पर लगाम लगाने का आग्रह किया है नहीं तो युवा मोर्चा आगे उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी।

उक्त अवसर पर युवामोर्चा मंडल महामंत्री किशोर कुर्रे जी, महामंत्री हिमांशु साहू जी, अनुशासन आमंदे जी, केशव चंद्राकर व एबीवीपी नगर मंत्री आयुष देवांगन, महक देवांगन, माधुरी साहू सहित एबीवीपी के भी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top