कुरुद पुरानी मंडी में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन, श्रद्धा भक्ति के साथ उमड़ रहे भक्त

Pradeep Ganjeer
0

 



कुरुद:- कुरूद के पुरानी मंडी प्रांगण में दिनांक 02 सितंबर 2023 से श्रीमद्भागवत कथा महापुराण प्रारम्भ हुई है जो कि 10 सितंबर 2023 तक पंडित श्री अरुण दुबे सरगांव बिल्हा वाले के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण की अमृत धारा प्रवाहित होगी।

       आयोजनकर्ता चतुरभुज सीताराम, श्रीधर , एवं परिवार जनों ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमीयों को इस श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ हेतु सादर आमंत्रित किया है।

   श्रीमद् भागवत कथा महापुराण आयोजनकर्ता श्रीधर परिवार से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम उनके पूर्वज स्वर्गीय श्री चतुर्भुज शर्मा, स्वर्गीय श्रीमती मुली बाई शर्मा, स्वर्गीय श्री घनश्याम शर्मा एवं स्वर्गीय श्री राहुल शर्मा जी के पुण्य स्मृति में आयोजित है। 

       जहां पर कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 02 सितंबर 2023 को श्री गौरी गणेश पूजन, वेद पूजन, श्री कलश पूजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य, श्री गोकर्ण गीता के साथ प्रारंभ हुई। यह कार्यक्रम 10 सितंबर 2023 तक तुलसी वर्षा, हवन , कपिला तर्पण, सहस्त्रधारा स्नान के साथ संपन्न होगी। 

     कथा प्रवचन प्रतिदिन समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी है। प्रतिदिन कथा का रसपान करने बडी संख्या में भक्त जन उमड़ रहे है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top