एनएसयूआई द्वारा कुरुद में हुआ भरोसे का सम्मेलन छात्र सम्मेलन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- एनएसयूआई कुरूद विधानसभा द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में क्षेत्र के छात्रों और युवाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के किए गए छात्र हितैषी कार्यों और योजनाओं के बारे में बताने व एनएसयूआई की कार्यशैली से छात्रों को अवगत कराने के उद्देश्य से भरोसे का सम्मेलन-छात्र सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस छात्र सम्मेलन कार्यक्रम में विधानसभा के सभी अंचलों से सैकड़ो की संख्या में छात्र पहुंचे और भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की योजनाओं से अवगत हुए।

कार्यक्रम की शुरुवात राजकीय गीत के साथ किया गया ततपश्चात अतिथियों के द्वारा छात्रों को कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी और छात्र हितैषी योजनाओं से अवगत कराया और एनएसयूआई की कार्यशैली और संगठन के महत्व को बताया।।

इसके उपरान्त छात्रों के मनोरंजन और उनकी बैद्धिक क्षमता को जांचने क्वीज प्रतियोगिता का भी रखी गई जिसमें विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया ।

                    कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि छात्र ही देश के भविष्य है और इन्हें एक उत्तम दिशा देने के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लगातार प्रयास कर रही है और योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के स्तर को उठाने का काम कर रही है , प्रदेश भर में खुले सैकड़ो आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल इसके उदाहरण है, देश में छात्रों को जब भी कोई परेशानी हुई है एनएसयूआई ने हमेशा छात्र हित में अपनी आवाज़ बुलंद की है और छात्रों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है।

                 एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सरकार की योजनाओं से रूबरू करा कर उन्हे योजनाओं का लाभ पहुंचाने का है, भूपेश बघेल जी के द्वारा लगातार छात्र और युवाओं के हित के लिए कार्य किया जा रहा है जिसे लोगों तक पहुंचाने के लिए एनएसयूआई द्वारा ये एक सार्थक प्रयास किया गया है साथ ही एनएसयूआई की गतिविधियो और कार्यशैलियो से छात्रों को रुबरु करा कर उन्हें अपने साथ जोडने का प्रयास किया गया।

                इस समारोह में अतिथि के रुप में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, कुरूद नगर पंचायत के पार्षद व युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, एनएसयू आई प्रदेश सचिव योगेश साहू, पार्षद डुमेंद्र साहू, योगेश कुर्मी,योगेश निर्मलकर, पुनाराम साहू, लिलेश साहू, दीपांशु साहू हरषु निर्मलकर, लोकेश साहू, लक्की टंडन, भेपेन कवर, प्रदीप, आशीष, रोहित समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top