अखिल भारतीय किसान सभा राज्य समिति का हुआ पुनर्गठन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा की राज्य समिति का पुनर्गठन किया गया है। यह पुनर्गठन किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव वीजू कृष्णन तथा संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी अवधेश कुमार की उपस्थिति में किया गया। वीजू कृष्णन ने देश में जारी कृषि संकट, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन और उसमें किसान सभा की भूमिका तथा आगामी आंदोलनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा छत्तीसगढ़ में भी किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "हर गांव में किसान सभा और किसान सभा मे हर किसान" के नारे पर अमल करके ही संगठन और किसान आंदोलन को मजबूत किया जा सकता है।

     17सदस्यीय संयोजन समिति के संयोजक संजय पराते और सह संयोजक ऋषि गुप्ता और वकील भारती चुने गए हैं। संयोजन समिति के अन्य सदस्य हैं: सी पी शुक्ला, दिल साय नागेश (सरगुजा), माधो सिंह, कपिल पैकरा (सूरजपुर), कृष्ण कुमार लकड़ा, बिफन नागेश (बलरामपुर), विशाल वाकड़े, सुधार सिंह (मरवाही), प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर (कोरबा), वनमाली प्रधान (रायगढ़), के के साहू (रायपुर), शांत कुमार (दुर्ग)।

         किसान सभा संयोजन समिति की बैठक में फरवरी 2024 में राज्य सम्मेलन आयोजित करने और इसके पहले जिला सम्मेलन और निचली इकाईयों के सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 20सितम्बर को संयुक्त किसान मोर्चा के होने वाले राज्य सम्मेलन को भी सफल बनाने के लिए सभी जिलों से किसान सभा कार्यकर्ताओं को भी लामबंद करने का फैसला किया गया। इस सम्मेलन में किसान सभा केंद्र से संयुक्त सचिव बादल सरोज हिस्सा लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top