नगर पंचायत कुरूद में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:नगर पंचायत कुरूद:- द्वारा आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग एवम स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नगर में स्वच्छता बनाए रखने वाले स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, स्वच्छता कर्मचारियों का मुख्य मंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवम उन्हें केंद्र/राज्य शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे, आवास योजना, IHHL, DAY NULM, राशन कार्ड, पेंशन आदि से अवगत कराते हुए लाभ प्रदाय हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। 

       सफाई मित्रो के साथ साथ नगर पंचायत अध्यक्ष एवम पार्षदों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नागरिकों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, पार्षद एवम शहर के स्वच्छता लीग कैप्टन मनीष साहू, पार्षद डुमेश साहू, राघवेन्द्र सोनी, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक कुमार खाड़े, भूपेंद्र साहू, नगर के नागरिकगण, नगर पंचायत कुरूद के सफाई मित्र, स्वच्छता दीदी, सभी कर्मचारी उपस्थिति थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top