Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शा. कन्या पू. मा. शाला कुम्हारी, दुर्ग में मना हिंदी दिवस व पोला पर्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  दुर्ग:- शा. कन्या पू. मा. शाला कुम्हारी, दुर्ग में मना हिंदी दिवस व पोला पर्व के दिन सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

दुर्ग:- शा. कन्या पू. मा. शाला कुम्हारी, दुर्ग में मना हिंदी दिवस व पोला पर्व के दिन सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देकर विश्व पटल पर हमारे हिंदी भाषा का महत्व को बताया गया साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक पर्व "पोला त्यौहार " सौहार्द पूर्ण मनाया गया | इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार मिट्टी के बैल और जाता- पोरा की पूजा - अर्चना , सभी शिक्षकों और छात्राओं द्वारा मिलकर की गई| 

इस अवसर पर छात्राओं तथा शिक्षकों के लिए विभिन्न छत्तीसगढ़ी लोक पारंपरिक खेल जैसे फुगड़ी ,चम्मच दौड़ , रस्सी दौड़ मेंढक दौड़, नांद बैला दौड़ आदि मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसका भरपूर आनंद शिक्षकों एवं छात्राओं द्वारा लिया गया इस अवसर पर समस्त स्टाफ की पूर्ण सहभागिता रही।

 इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में विभिन्न लोक एवं देश के पर्वों के प्रति उत्साह को बनाए रखना एवं अपने त्योहारों के सांस्कृतिक परंपराओ एवम महत्व से छात्राओं को अवगत कराया जाना है|

No comments