परिवर्तन यात्रा में बीजेपी नेताओं के शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने कसा ये तंज.....देखें वीडियो

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

रायपुर:- कुछ महीनों बाद छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस कड़ी में भाजपा ने दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का मकसद सरकार तमाम मुद्दों को घेरना है। लेकिन इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये देखा जा रहा है कि, भाजपा के कुछ लोग जिनके गले में भाजपा का गमझा और सिर में टोपी है और वे शराब की बॉटल खोलकर जाम झलका रहे हैं। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजीपे पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, जारी है भाजपा की “पैग बाटन” यात्रा। 

बता दें कि, बीजेपी लगातार शराबबंदी की मांग करते आई है। इतना ही नहीं शराबबंदी को लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने कांग्रेस को घेरने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं कि, जो लोग शराबबंदी की बात करते हैं, वही सरेआम जाम झलका रहे हैं। 

साभार...

https://twitter.com/i/status/1701793248145231987

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top