चिंवरी में राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा के समापन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- चिंवरेश्वरनाथ कबड्डी टीम एवं नवयुवक संघ चिंवरी द्वारा ग्राम पंचायत चिंवरी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन समारोह शुक्रवार रात 9 बजे हुआ पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, अध्यक्षता सरपंच हरेंद्र दादर, विशिष्ट अतिथि बसंत साहू, पूरन साहू , पार्षदगण उत्तम साहू , राघवेंद्र सोनी ,देवव्रत साहू, योगेश साहू एन एस यू आई प्रदेश सचिव आदि रहे। इस प्रतियोगिता में 40 से भी अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। 

          ग्राम चिंवरी में आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार पटेवा की टीम जे स कबड्डी क्लब ने पाया । दूसरा स्थान दमकाडीह की टीम ने जीता और तीसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। तीनों ही विजताओं को पुरुस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि श्री तपन ने कहा कि आज गांव गांव में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिताओ से यहां के लोगों में खेल के प्रति प्रेम दिखाई देता है । उन्होंने युवाओं से कहा कि वह अपना ध्यान शिक्षा, खेलकूद और ग्राम सेवा में समर्पित कर गांव को सुंदर बनाने में अपना योगदान प्रदान करें और स्वच्छ व स्वस्थ ग्राम निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाए। कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन में प्रवीण साहू मुकेश साहू ,गजेंद्र साहू ,प्रांजल साहू नमेश पटेल, रोहन तारक , एमन साहू सहित चिंवरेश्वर नाथ कबड्डी टीम एवं नवयुवक संघ चिंवरी सहित समस्त ग्रामवासीओ ने अपना योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top