कुरुद नगर में बने रहे मनमोहक पंडाल, गणेश चतुर्थी की तैयारी तेज

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- मंगलवार से शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी पर्व इस बार भी पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए कुरुद नगर में तैयारी तेज हो गयी है। प्रमुख स्थानों पर एक से बढ़कर से मनमोहक पंडाल तैयार हो रहे है। नया बस स्टैंड ,संजय नगर ,कारगिल चौक ,सरोजनी चौक, ब्राह्मण पारा,बैगा पारा, पुराना बाजार, नया बाजार, इंदिरा नगर ,पचरीपारा ,शंकर नगर,सिरसा चौक ,कचहरी चौक ,थाना चौक,गांधी चौक ,बजरंग चौक ,दानीपारा,धोबनी तालाब सहित विभिन्न स्थानों पर तेजी से गणेशोत्सव समिति द्वारा पंडाल तैयार हो रहे है।

         वहीं नगर के मूर्तिकला केंद्रों में विघ्नहर्ता को अंतिम रूप देने का कार्य जारी है। क्षेत्र के मूर्तिकार पप्पू साहू, टेकु साहू सहित विभिन्न मूर्तिकारो ने नगर के पत्रकार मुकेश कश्यप से चर्चा कर बताया कि विगत दिनों हुई बारिश के कारण उनको मूर्तियों को सुखाने में समस्या हो रही है। वे लगभग 15 से 20 सालों से मूर्ति बनाकर अपना रोजी-रोटी चला रहे है। लेकिन आज उनको महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे ऑर्डर के आधार पर मूर्ति बना रहे है ,वहीं कुछ मूर्ति में उनकी कलात्मकता देखने को मिलती है,जिसे केवल कुरुद ही नही बल्कि ग्रामीण अंचल व ज़िलें के बाहर के लोग भी पसन्द करते है व खरीदने भी आते है।

          इस प्रकार कहा जाए तो नगर में धूमधाम से गणेशोत्सव की तैयारी जोरों पर है।कुरुद की स्थल सजावट झांकी व रात्रि में निकलने वाली नयनाभिराम विसर्जन झांकी की मोहकता व भव्यता देखते ही बनती है।बाजार में गणेशजी के छोटे-बड़े पंडाल व घरों में स्थापित गणेशजी को सजाने एक से बढ़कर एक सजावट सामाग्री बेहतरीन डिजाइन में उपलब्ध है।आमजन घरों में भी लंबोदर महराज जी के आगमन की तैयारी में लगे हुए है।कुरुद में एक बार फिर से गणपति बप्पा मोरिया की गूंज से वातावरण में आस्था व भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top