छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मगरलोड़:- आज शासकीय माध्यमिक शाला भोथा विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी के द्वारा sveep कार्यक्रम के तहत विधार्थियो, शिक्षक और शाला विकास समिति सदस्यों के साथ मतदाता जागरुकता रैली एवं चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम किया गया।
लोगों को अपने मताधिकार का महत्त्व व मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक टिकेश्वर यादव, चंद्रहास सिन्हा, प्रधान पाठक अनूप सिंह, शशिकला कंवर, एवं ग्रामीण जन जागेंद ध्रुव, ईश्वर ढ़ीमर, ढालसिंग, अनिल कंवर, प्रमोद, केशव, तीरथ शामिल रहे।


