नयनाभिराम गणेश विसर्जन झांकी की रौंनकता से कल कुरुद में नजर आएगी भव्यता व उमंग

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार भी नगर के समस्त गणेशोत्सव समितियों द्वारा 28 सितंबर की रात्रि 10 बजे से नयनाभिराम झांकी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी में गणेश उत्सव समितियां जुटी हुई है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन कल अनंत चतुर्दशी के दिन हवन-पूजन के साथ रात्रि में निकलने वाली मनभावन झांकी व शुक्रवार की सुबह श्री गणेश जी के विसर्जन के साथ होगा।

        विदित है कि कुरुद नगर में कई दशकों से गणेशोत्सव विसर्जन झांकी की भव्यता की अपनी एक अलग पहचान रही है।जो कि पूरे जिले भर में विशेष आकर्षण का केंद्र होती है।इसे पूरे जिले सहित विभिन्न स्थानों के भक्त गण देखने आते है।इस दिन मध्य रात्रि से सुबह तक मनभावन झांकी देखने को मिलता है।धूमाल व डीजे की मधुर थाप में नाचते-गाते भक्त बप्पा को विदा करते है।

        इस वर्ष विभिन्न गणेशोत्सव समितियों से मिली जानकारी अनुसार 28 सितंबर की रात्रि 10 बजे से मुख्य मार्ग से विसर्जन झांकी निकलना प्रारम्भ होगा। जो कि निर्धारित रूट अनुसार आगे बढ़ेगी।जिस तरह की तैयारी देखी जा रही है उससे कहा जा सकता है कि इस बार की झांकी में मनभावन रूप व विशेष स्वरूप देखने को मिल सकता है। झांकी का विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा। सभी समितियां विसर्जन झांकी के लिए अपनी तैयारी में लगी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top