चुनावी संग्राम: जिले में अनोखा प्रत्याशी, जो चुनावी प्रचार में 1रुपए भी नहीं करेंगे खर्च...?

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायगढ़:- विधानसभा के चुनावी संग्राम में रायगढ़ से एक ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं जो अपने चुनावी प्रचार के लिए 1 रुपए भी खर्च नहीं करेंगे। हम बात कर रहे हैं संघर्ष मोर्चा नेता राधेश्याम शर्मा की, जो जीत और हार से परे होकर केवल मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। पुरानी बस्ती के गांजा चौक लाल टंकी के पास रहने वाले राधेश्याम शर्मा केवल सफेद वस्त्र ही पहनते हैं। जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संकल्पित राधेश्याम शर्मा जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा नेता हैं। वे बीते 2008 के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाईश कर खट्टे-मीठे अनुभव पा चुके हैं।

             अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले राधेश्याम इस बार भी विधानसभा सभा में अपना दम दिखाने के लिए नामांकन पत्र ले चुके हैं और सोमवार को वे इसे विधिवत दाखिल करेंगे। राधेश्याम शर्मा का आरोप है कि भारत निर्वाचन आयोग, आदर्श चुनाव आचरण संहिता का पालन कराने में पूरी तरह विफल है। राजनीतिक दलों के जो जिम्मेदार प्रतिनिधि जानबूझ कर इसका उल्लंघन करते हैं, उनको दंडित कराने की मंशा को लेकर वे सियासी महासंग्राम में ताल ठोक कर कूद चुके हैं। जीत और हार से परे वे सिर्फ मतदाता जागरूक ता के लिए चुनावी मैदान में उतरे। उनका कहना है कि आमतौर पर बड़े राजनीतिक दलों और ही पब्लिक का ध्यान फोकस होता है। ऐसे में आम जनता को उन निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी गौर फरमाना चाहिए जो उनको सुयोग्य और चरित्रवान हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top