यूनिक इंग्लिश स्कूल बेलरगांव के बच्चो ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

नगरी:- यूनिक इंग्लिश मीडियम स्कूल बेलरगांव के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली, इस तारतम्य में विद्यालय में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग, रंगोली,भाषण प्रतियोगिता हुआ। तत्पश्चात रैली विद्यालय परिसर से निकाली गई जो ग्राम पंचायत भवन से तहसील कार्यालय व कोठी मोहल्ला होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें पहले मतदान फिर जलपान, चाहे नर हो या नारी मतदान सब की जिम्मेवारी, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, सत्य और ईमान से सरकार बनाएंगे मतदान से, अब जागो प्यारे, मतदाता वोट हमारा अधिकार, कभी ना करें इसका बहिष्कार जैसी स्लोगन लिखा था। 

    शिक्षक यश साहू ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है। के वी सर ने भारत के नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान देकर एक सशक्त सरकार का निर्माण करने पर जोर दिए। देश के हर नागरिक जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो गया हो वे सभी 17 नवंबर को अपना मतदान जरूर करें। मतदाता जागरूकता को लेकर विद्यालय के चारो समूह जल, वायु,अग्नि, भूमि, के छात्र-छात्रा सैकड़ों में शामिल थे ।

 शिक्षका रितुबाला और लक्ष्मी कौशिक हेड ब्वाय गीतेंद्र साहू, हेड गर्ल गीतांजलि साहू का सराहनीय योगदान रहा!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top