कृषि उपज मंडी एवं थोक सब्जी मंडी में जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं से आशीर्वाद - रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- चुनावी माहौल के बीच सभी प्रत्याशी युद्ध स्तर पर जनसंपर्क में लगे हुए हैं,वहीं भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू गुरुवार को सुबह कृषि उपज मंडी श्यामतराई पहुंची जहाँ उन्होंने किसानों से मुलाकात कर भाजपा के संकल्प और मोदी की गारंटी किसानों से एकमुश्त धान खरीदी की बात करते हुए किसानों से सरकार बनते ही दो साल का बकाया बोनस देने की बात कही,वहीं रंजना साहू ने थोक सब्जी विक्रेताओं से भी मुलाकात की,वर्तमान समय में जनता के बीच अपनी उपस्थिति प्रदान करने में रंजना साहू शत प्रतिशत सफल रही हैं उन्होंने बीते दिनों में प्रत्येक गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में जनसम्पर्क पूरा करते हुए जनता के बीच पहुंची हैं, उसी कड़ी में आज वे किसानों और नागरिकों से मिलने सुबह पहुंची थी।

जहाँ उनके साथ नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला नील पटेल, भाजपा वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण साहू, पार्षद दीपक गजेन्द्र, दौलत वाधवानी, धनीराम साहू, यादराम साहू, पलकेश्वर साहू, प्यारेलाल सिन्हा, लोकेश्वर रायपुरया, प्रीतम साहू, दिनेश नेताम, गजेन्द्र निर्मलकर, रामकुमार साहू, योगेश कोसरिया, परमानंद साहू ने, अमर सिंह, हेमलाल निषाद, डामन, बंशी साहू, घनश्याम साहू उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top