सक्ति विधानसभा क्षेत्र में "गुरमुख सिंह होरा कांग्रेस प्रत्याशी चरण दास महंत के पक्ष में मांगे वोट

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक धमतरी एवं विधानसभा चुनाव 2023 के लिए नियुक्त संयोजक श्री गुरूमुख सिंह होरा जी दिनांक 8नवम्बर को सक्ति विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी श्री चरण दास महंत जी के पक्ष में वोट करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पारथा जोन एवं सिकराली डिवीज़न की बैठक आयोजित कर बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है। 

                   इन पदाधिकारियों कों चुनाव सम्पन्न होने तक अपने निर्धारित क्षेत्र में रहकर चुनावी गतिविधियों का संचालन करने का निर्देश दिया गया। 

साथ ही उन्हें चुनावी जिम्मेदारी बताने के लिए बुधवार को बाकायदा पार्टी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल रायपुर शेखर शर्मा, धमतरी से जिला कांग्रेस के महामंत्री नरेश जसुजा, युवा नेता राहुल बख्तानी, यतीश बिस्सा, जिलानी खान शामिल थे, बैठक में मुख्य रूप से अमित राठौर - विधायक प्रतिनिधी, राजीव जायसवाल, अंजू राठौर, राकेश महंत - विधायक प्रतिनिधी, अनिल राठौर, राजू राठौर, सहित अलग अलग जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top