भक्ति से मिलते हैं भगवान, ध्रुव व प्रहलाद ने यह सिद्ध किया: रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन मां भगवती महिला समिति के द्वारा अंबेडकर वार्ड के आमातालाब रोड के पास आयोजित किए, जिसमें कथावाचक तो भगवताचार्य पंडित नवीन कुमार कृष्ण जी महाराज के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न कथाओं लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं, जिसके चतुर्थ दिवस में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू पहुंची, जहां पर महाराज जी के द्वारा देहवती विवाह, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद गाथा की कथा सुना रहे थे, इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व विधायक रंजना साहू ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिए एवं कथा श्रवण करने को उपरांत कहा कि

           श्रद्धा और भक्ति से भगवान की प्राप्ति होती है यह सिद्ध ध्रुव और प्रहलाद में किए, भगवान श्री हरि विष्णु के अन्नय भक्तों में से ध्रुव और प्रहलाद रहे जिन्होंने भक्ति के मार्ग पर चलकर भगवान को पाए। 

        श्रीमती साहू ने आगे बताया कि भक्ति में वह शक्ति है जो मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है, जीवन में से कुछ अनमोल पल निकाल कर प्रभु की भक्ति हमें करनी चाहिए। आयोजित कथा स्थल पर मुकेश शर्मा, सीमा चौबे, श्यामा साहू, सरोज देवांगन, रुपा नाग सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top